ईयर फोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन से कटा
राज चौपला स्थित रेलवे फाटक के पास हादसा हुआ युवक अपनी बुआ के यहां से

मोदीनगर,संवाददाता। राज चौपला स्थित रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह एक युवक रेलवे फाटक के पास ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान मेरठ की ओर से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर ही में मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय अतुल कुमार निवासी गांव कनकपुर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक अपनी बुआ के यहां से आ रहा था।
वह गांव जाने के लिए बस पकड़ने के लिए हापुड़ रोड की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने ईयरफोन लगा रखे थे। जिस समय वह रेलवे ट्रैक पार रहा था तो वहां पर मौजूद लोगों ने उसे काफी आवाज लगाई, लेकिन उसने नहीं सुनी और हादसा हो गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



