
डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
- चालक डंपर समेत फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद - ट्रोनिका
लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित बदरपुर पचायरा पुश्ता मार्ग पर रविवार को डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को घर ले गए। परिजनों ने पुलिस को शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित बदरपुर गांव निवासी 32 वर्षीय शरीफ उर्फ शैफू और 35 वर्षीय आरिफ रविवार दोपहर बाइक से ट्रोनिका सिटी से पचायरा गांव की ओर जा रहे थे। जब वह पचायरा गांव के पास पुश्ता मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे दोनों रोड पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। हादसा घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस को बताए बिना दोनों शवों को घर ले गए। सूचना पर पुलिस हादसे में मारे गए युवकों के घर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। गांव के लोगों ने बताया कि खेत पर मक्का की कटाई का कार्य चल रहा है, संभवत दोनों खेत पर जा रहे थे। दोनों युवक रिश्तेदार थे और दूध बेचने का कार्य करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है। - सिद्धार्थ गौतम, एसीपी लोनी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




