Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsTraffic Management Exit Cut Closure on Delhi-Meerut Expressway Eases Jam
निकास कट बंद होने से मेरठ एक्सप्रेसवे पर सरपट दौड़े वाहन

निकास कट बंद होने से मेरठ एक्सप्रेसवे पर सरपट दौड़े वाहन

संक्षेप:

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक के निकास कट को सोमवार से शनिवार शाम छह से रात नौ बजे तक बंद रखा जाएगा। इससे वाहनों की आवाजाही में सुधार हुआ है और जाम की स्थिति में कमी आई है। हालांकि, एनएच-9 पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। रविवार को कट बंद नहीं रहेगा।

Mon, 1 Dec 2025 08:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास (आईपीएम कॉलेज के सामने) सोमवार को निकास कट शाम छह से बजे रात नौ बजे तक बंद रहा।निकास कट बंद होने मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन सरपट दौड़े। वहीं एनएच-9 पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। एनएचएआई ने क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास (आईपीएम कॉलेज के सामने) निकास और प्रवेश कट बनाए थे। दोनों कट बनने से लोग मेरठ एक्सप्रेसवे पर आने-जाने लगे। लेकिन कट की चौड़ाई कम होने के कारण यहां भीषण जाम रहने लगा। लोगों को एक्सप्रेसवे पर जाम से जूझना पड़ रहा था।ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। एनएचएआई ने जाम खत्म करने के लिए मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास नई व्यवस्था की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां आईपीएम के पास बनाए निकास कट को सोमवार से शनिवार शाम छह बजे से रात नौ बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया। इस क्रम में सोमवार शाम छह बजे एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से निकास कट बंद कर दिया। इस दौरान मेरठ एक्सप्रेसवे से जाने वाले वाले वाहन जाम मेंं फंसे बिना निकल गए। जाम नहीं लगने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, इस व्यवस्था से एनएच-9 पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया। इससे विजयनगर के सामने नेशनल हाईवे-नौ पर जाम रहा। रविवार के दिन कट बंद नहीं रहेगा।