यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम के नीतिखंड-1 क्षेत्र में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर

ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम के नीतिखंड-1 क्षेत्र में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर लोग बेहद परेशान हैं। समस्या के समाधान के लिए इंदिरापुरम आरडब्ल्यूए फेडरेशन के उपाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने नगर निगम को शिकायत की है। उनका कहना है कि हरित पट्टी से एनएच-9 तक विभिन्न कटों तथा मंगल चौक से रेल विहार जाने वाले मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर और यातायात नियंत्रण के इंतजाम नहीं हैं। इसके कारण हादसों का खतरा बना रहता है। यातायात पुलिस को भी पत्र भेजकर इसे दुरुस्त करने की मांग की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


