टीपीजी क्रिकेट एकेडमी ने 177 रन से जीत दर्ज की

Feb 06, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

राजनगर एक्सटेंशन के सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर टीपीजी क्रिकेट एकेडमी ने स्काई एससी को 177 रन से हराया। मोहम्मद अजहान ने 125 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। टीपीजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए, जबकि स्काई एससी की टीम 19.3 ओवर में 80 रन पर आउट हो गई।

टीपीजी क्रिकेट एकेडमी ने 177 रन से जीत दर्ज की

- राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में स्काई एससी को मात दी गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीपीजी क्रिकेट एकेडमी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए स्काई एससी को 177 रन से पराजित किया। शतकीय पारी खेलने के लिए मोहम्मद अजहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीत कर टीपीजी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और मोहम्मद अजहान के शानदार 125 रन, अंकित शर्मा के 43 रन की बदौलत 40 ओवर में 256 रन बनाए। निष्कर्ष और अंश को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य को हासिल करने उतरी स्काई एससी की टीम 19.3 ओवर में मात्र 80 रन पर ही ढेर हो गई। अंश ने 12 और विराट ने 10 रन बनाए। परिचय ने तीन विकेट और यश ने दो विकेट लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।