टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से मैच जीता

Feb 13, 2026 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के लक्ष्य क्रिकेट मैदान पर टीपीजी क्रिकेट अकादमी और दीवान स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच हुआ। टीपीजी ने छह विकेट से जीत हासिल की। दीवान की टीम 148 रन पर ऑल आउट हो गई, जबकि टीपीजी ने 149 रन बनाकर मैच जीता। मनीष ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से मैच जीता

- लक्ष्य क्रिकेट मैदान पर टीपीजी क्रिकेट अकादमी और दीवान स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य क्रिकेट मैदान पर टीपीजी क्रिकेट अकादमी और दीवान स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच खेला गया। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकादमी छह विकेट से विजयी रही। टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करते हुए दीवान स्पोर्ट्स क्लब की टीम 34.4 ओवर में 148 रन पर ही ऑल आउट हो गई। विक्रम सिंह ने 30, आरिफ ने 28 और ज्योति ने 20 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से मनीष ठाकुर ने चार और अमित ने दो विकेट लिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने 30.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभय ने नाबाद 52 और आतिफ खान ने नाबा् 33 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनीष ठाकुर को दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।