तीन वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद
लोनी, संवाददाता। लोनी बार्डर थाना पुलिस ने बेहटा नहर अंडरपास के पास से वाहन जांच

लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना पुलिस ने बेहटा नहर अंडरपास के पास से वाहन जांच के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस को दिल्ली, गाजियाबाद से चुराई गई तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई है। लोनी बार्डर थाना पुलिस बुधवार को बेहटा अंडरपास के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अलग अलग मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन युवकों को जांच के लिए रोका। जांच में पता चला कि एक मोटरसाइकिल का दिल्ली शाहदरा और दूसरी मोटरसाइकिल का शालीमार गार्डन थाने में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम अर्पित उर्फ हैप्पी, अन्नू निवासी कृष्णा विहार थाना टीला मोड़ तथा राशिद निवासी विकास कुंज थाना लोनी बार्डर बताए।कार्यवाहक
सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि वाहन चोरों ने दिल्ली, गाजियाबाद से सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिल चुराना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि अर्पित उर्फ हैप्पी पर दिल्ली के सीमापुरी थाने में छिनैती, दयालपुर थाने में चोरी और अन्नू के खिलाफ सीमापुरी थाने में छिनैती का मुकदमा दर्ज है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


