तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हुई

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली और मसूरी क्षेत्र में हुए तीन सड़क हादसों में दो लोगों

तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हुई

गाजियाबाद, नतिन कौशिक। कोतवाली और मसूरी क्षेत्र में हुए तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घालय हुआ है। तीनों हादसों के पीड़ितों ने नगर कोतवाली और मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तुराबनगर निवासी भीमसैन ने नगर कोतवाली ट्रक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। भीमसैन ने शिकायत देकर बताया है कि वह 26 अप्रैल को अपनी स्कूटी से पत्नी रूबी और साली अखलेश को लाल कुआं से लेकर घर जा रह थे। जैसे ही वह पंचवटी कॉलोनी के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साली 41 वर्षीय अखलेश के गंभीर चोट आई। आनन फानन में घायल अवस्था में साली को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं दूसरा हादसा कोतवाली क्षेत्र में 25 अप्रैल को हुआ। दिल्ली शाहदरा निवासी दीपाली ने शिकायद देकर बताया है कि 25 अप्रैल को उनके पिता सतीश कुमार हरिद्वार से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। दोपहर करीब साढ़े बजे रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा में बैठकर वह शहीद स्थल की तरफ जा रहे थे। रास्ते में घंटाघर फ्लाइओवर पर एक बस ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि दोनों मामलों मुकदमें दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।जेल कट के पास हुआ हादसा, मौतमसूरी क्षेत्र में एनएच नौ पर जेल कट के पास हुआ। मामले में गुलावटी निवासी सोएब ने मसूरी थाने में 25 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया है। सोएब ने शिकायत देकर बताया कि 24 अप्रैल की शाम करीब साढ़े चार बजे उनका भाई साहिल अपने बहनोई नसीम के साथ बाइक से गाजियाबाद से नरायनपुर जा रहे थे। रास्ते में जेल कट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी मसूरी का कहना है कि मामले केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।