ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद अमरनाथ हादसे में मोदीनगर के तीन गायब

अमरनाथ हादसे में मोदीनगर के तीन गायब

अमरनाथ यात्रा के दौरान खाई में गिरी बस में मोदीनगर क्षेत्र के भी चार श्रद्धालु थे। इनमें से एक के घायल होने की जानकारी परिजनों को मिली है, जबकि तीन अन्य का कोई पता नहीं चल पा रहा है। हादसे की सूचना...

अमरनाथ हादसे में मोदीनगर के तीन गायब
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSun, 16 Jul 2017 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरनाथ यात्रा के दौरान खाई में गिरी बस में मोदीनगर क्षेत्र के भी चार श्रद्धालु थे। इनमें से एक के घायल होने की जानकारी परिजनों को मिली है, जबकि तीन अन्य का कोई पता नहीं चल पा रहा है। हादसे की सूचना के बाद से चारों परिवार में कोहराम मचा है। परिजन अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही। चारों श्रद्धालु निवाड़ी थाने के रहने वाले बताए गए हैं। इनमें से तीन शेरपुर गांव और एक सौंदा गांव का रहने वाला है। शेरपुर निवासी रविंद्र अपने परिवार के साथ मोदीनगर की इंद्रपुरी कॉलोनी में रहते हैं। वह 14 जुलाई को शेरपुर निवासी अपने मित्र धीरज व जितेंद्र और सौंदा निवासी सुरेंद्र के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे। जम्मू से वो बस में सवार हुए थे। रविंद्र के पिता रघुवीर लाल के मुताबिक करीब पांच बजे उन्हें टीवी से यह पता चला कि बस में गिरकर घायल होने वालों में उनका पुत्र रविंद्र भी शामिल है। सूचना पाकर धीरज के पिता राजेंद्र भी इंद्रापुरी कॉलोनी में आ गए। इसके बाद दोनों परिवारों में हडकंप मचा हुआ है। राजेंद्र ने बताया कि करीब 8:30 बजे रविंद्र ने अस्पताल से फोन कर परिजनों को अपने घायल लेकिन सकुशल होने की सूचना दी। उसने बताया कि अन्य तीन साथियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। रविंद्र इलेक्ट्रिशियन है। उसके परिवार में पत्नी अंजू है। धीरज की पत्नी नीतू के अलावा उसके आठ और छह वर्षीय बेटे आयुष व विमल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद चारों परिवार के लोग अमरनाथ जाने की तैयारी में जुटे हैं। घायलों के परिजन हादसे की सूचना मिलने के बाद जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं। दो लोगों के घायल होने की सूचना है। गाजियाबाद से किसी मृतक की कोई सूचना नहीं है। मैंने एसडीएम को घायलों के घर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मिनिस्ती एस, डीएम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें