किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोपी बहन और बहनोई संग गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
लोनी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले

लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने सात मई को 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की शिकायत पुलिस से की थी। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर बयान दर्ज कराए थे। आरोपी समीर निवासी राधा विहार बहनोई मोनिस खान और उसकी बहन पिंकी निवासी राधा विहार को गिरफ्तार कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


