Ghaziabad News: दरोगा पर मकान खाली करने की धमकी का आरोप
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: मोदीनगर के जगतपुरी कॉलोनी में प्रदीप कुमार पर एक दरोगा द्वारा मकान खाली कराने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि दबंग उसे फर्जी मुकदमे में फंसाना चाहते हैं। शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की जगतपुरी कॉलोनी निवासी युवक पर दरोगा मकान खाली कराने की धमकी दे रहा है। बात न मानने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की बात भी कही जा रही। पीड़ित ने पुलिस कमिशनर को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित प्रदीप कुमार का आरोप है कि दबंग मकान कब्जाना चाहते है। अब वे निवाड़ी रोड पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा से मकान खाली करने का दबाव बनवा रहे। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने पुलिस कमिशनर से शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस कमिशनर ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।


