Ghaziabad News: फोन पर जान से मारने की धमकी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक युवक सरफराज सैफी को 25 जून को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी, जबकि सरफराज उसे नहीं जानता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghaziabad News: फोन पर जान से मारने की धमकी

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन,अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर एक युवक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गरिमा गार्डन निवासी सरफराज सैफी ने पुलिस को बताया कि 25 जून को उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जबकि वह फोन करने वाले को जानते भी नहीं हैं। फोन आने के दौरान ट्रू कॉलर फोन करने वाले का नाम आवेश बालियान लिखा आ रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।