कोर्ट में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी, रिपोर्ट दर्ज
लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को चाकू मारने के मामले में

लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को चाकू मारने के मामले में आरोपी ने कोर्ट में गवाही देने पर जान से मारने व उसकी सैलून की दुकान में आग लगाने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की अमित विहार कॉलोनी में रहने वाले प्रेम उबर में कार चलाते है। वह 28 जनवरी को शाम के समय कार लेकर घर लौट रहे थे। कॉलोनी स्थित टोल टैक्स के पास बाइक सवार तीन युवकों रिंकू, टिंकू व अंकुर से विवाद हो गया था। आरोप है कि तीनों युवकों ने उनके साथ गाली गलौज कर चाकू से कमर के नीचे, पीठ व कलाई पर करीब पांच वार किए थे।
साथ ही आरोपियों ने देर रात उनके घर पर पहुंच कर गाली गलौज कर मामले में कार्रवाई करने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी थी। मामले में कॉलोनी निवासी रवि गवाह है। रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह कॉलोनी में सैलून चलाते है।आरोपी टिंकू ने 13 फरवरी को दुकान पर आकर कोर्ट में गवाही देने पर जान से मारने व दुकान में आग लगाने की धमकी दी। उन्होंने तुरंत ही मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिस पर आरोपी फरार हो गया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


