भाजपा नेता को एनकाउंटर की धमकी
मुरादनगर में भाजपा के नगर मंत्री गोपाल कृष्ण को एनकाउंटर करने की धमकी मिली है। उन्होंने थाने में शिकायत दी, जिसमें बताया कि उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आया और कहा गया कि गाजियाबाद पुलिस मुख्यालय में उन्हें बुलाया गया है। कॉलर ने गालियां देते हुए एनकाउंटर की धमकी दी। पुलिस जांच कर रही है।

मुरादनगर। भाजपा के नगर मंत्री गोपाल कृष्ण को एनकाउंटर करने की धमकी मिली है। पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत दी गई। गोपाल कृष्ण के अनुसार रविवार सुबह वह घर में कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान उनके फोन पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह गाजियाबाद पुलिस मुख्यालय से बोल रहा है। उनके नाम एंटी टेररिस्ट ब्रांच से वारंट जारी हुआ। उन्हें तुरंत मुख्यालय आकर मिलना होगा। पीड़ित ने कहा कि वह किसी काम के चलते शाम को आ सकेंगे। इस पर दूसरी तरह से कालर उन्हें गालियां देने लगा। इतना ही नहीं उन्हें एनकाउंटर करने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


