कार में सवार होकर आए चोर कार चुरा ले गए

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

ट्रांस हिंडन के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी अर्टिगा कार चुरा ली। सीसीटीवी फुटेज में चोरों की हरकतें कैद हुई हैं। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

कार में सवार होकर आए चोर कार चुरा ले गए

ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में कार में सवार होकर आए चोरों ने घर के सामने खड़ी कार चोरी कर ली और फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी है।इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना निवासी अनुराग सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम के समय उन्होंने अपनी अर्टिगा कार घर के बाहर खड़ी की थी। जब वह सुुबह सोकर उठे तो कार गायब थी। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि रात में लगभग तीन बजे बलेनो कार में सवार होकर दो चोर वहां पहुंचे।

एक चोर ने उनकी कार का लॉक खोला और कार को लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार चोरी की पूरी घटना और दोनों चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दी है। सहायक पुलिस आयुक्त अतुल सिंह का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की कार को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।