दो पशुपालकों के घर से लाखों रुपये की बकरियां चोरी

Feb 18, 2026 09:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में चोरों ने अलग-अलग स्थानों से 29 बकरियां चुरा लीं, जिनकी कीमत लाखों में है। पीड़ितों ने पुलिस को सूचित कर कार्रवाई की मांग की है। हारुन की 16 बकरियां रात में चुराई गईं, जबकि सियाश्री की 13 बकरियां पड़ोसी ने चुराईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दो पशुपालकों के घर से लाखों रुपये की बकरियां चोरी

लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से चोरों ने लाखों रुपये कीमत की 29 बकरियां चोरी कर ली। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की टीला शहबाजपुर निवासी हारुन ने बताया कि सोमवार देर रात वह परिजनों के साथ मकान में सो रहे थे। चोरों ने देर रात कमरे के बाहर आहते में बंधी करीब 16 बकरियां चुरा ली। चोर बकरियों को कार में रख कर ले गए। घर से दूर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कार दिखाई दे रही है, पर उसका नंबर स्पष्ट नहीं है।

वहीं दूसरी ओर कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने वाली महिला सियाश्री के घर से दस फरवरी को रात करीब दो बजे पड़ोसी पंकज ने कमरे के गेट की कुंडी लगाकर 13 बकरियां चोरी कर ली। उसे चोरी करके ले जाते समय पुत्री ने देखा, लेकिन दरवाजा बंद होने के चलते पकड़ सकी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ितों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।