शादी समारोह में सवा लाख रुपये से भरा बैग चुराया

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

अंकुर विहार थाना क्षेत्र में एक बैंकेट हॉल से दूल्हे के पिता का बैग चोरी हो गया, जिसमें सवा लाख रुपये थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

शादी समारोह में सवा लाख रुपये से भरा बैग चुराया

लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में सभापुर अंडरपास के पास स्थित बैंकेट हॉल से चोरों ने दूल्हे के पिता का बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब सवा लाख रुपये रखे थे। घटना बैंकेट हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली नेहरू विहार में रहने वाले अफजाल के छोटे भाई का विवाह 31 मार्च को अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित विकास कुंज सभापुर अंडरपास के पास स्थित एक बैंकेट हाल में था। उन्होंने बताया कि पिता शमशाद ने हाथ में एक बैग पकड़ रखा था।

बैग में विवाह के दौरान नेग व अन्य जरूरत के लिए करीब सवा लाख रुपये रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने बैंकेट हॉल से पिता के बैग को चोरी कर लिया। घटना बैंकेट हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित द्वारा मामले में ई एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज की सहायता से चोर की तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।