Ghaziabad News: व्यापारियों ने एडिशनल कमिश्नर को समस्याएं बताई
Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को राज्य कर

Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को राज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 अजय कुमार गौतम के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। एडिशनल कमिश्नर ने भी व्यापारियों की समस्या सुनने के बाद उनके समाधान कराने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल ने कहा कि यूपी का द्वार होने के कारण गाजियाबाद में सबसे अधिक व्यापारी होता है। कई बार विभाग की तरफ से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है। उनके प्रतिष्ठानों पर बिना बताए जांच के नाम पर शोषण होता है। इसे बंद किया जाए, ताकि व्यापारी और विभाग मिलकर काम कर सके।
व्यापारियों के हितों के संरक्षण एवं विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हो। उन्होंने व्यापारियों की अन्य समस्याएं भी बताई। कहा कि विभाग के नियमों में जो भी बदलाव हो, उसे व्यापारियों के साथ साझा किया जाए। ताकि व्यापारी विभाग के अनुरूप काम कर सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 अजय कुमार गौतम को स्मृति-चिह्न भेंट किया। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष श्याम किशोर सुप्ला, जुगल किशोर, अमित गोयल, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


