ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद जालसाजों ने दी महिला को दुष्कर्म की धमकी

जालसाजों ने दी महिला को दुष्कर्म की धमकी

गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता। ठगी में असफल जालसाजों ने एक महिला के साथ गाली गलौच करते हुए दुष्कर्म की धमकी दी है। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर...

जालसाजों ने दी महिला को दुष्कर्म की धमकी
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादThu, 15 Apr 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता

ठगी में असफल जालसाजों ने एक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए दुष्कर्म की धमकी दी है। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर सेवा समाधान केंद्र में शिकायत दी है। वहीं, साइबर सेल की प्राथमिक जांच में पता चला है कि जालसाजों ने जिस मोबाइल नंबर से फोन कर पीड़िता को धमकी दी है, वह नंबर नकली आईडी पर लिया गया है।

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार की सुबह उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी शॉप क्लूज का कर्मचारी बताया और महिला द्वारा कुछ दिन पहले की गई खरीदारी का ब्योरा देते हुए बताया कि उनका नाम लक्की ड्रा में आया है। आरोपी ने उन्हें इनाम के तौर पर कार मिलने की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपी की बात पर विश्वास नहीं किया तो आरोपी ने एक कार की फोटो और अपना आईडी कार्ड उन्हें व्हाट्सएप पर भेज दिया। बावजूद इसके जब पीड़िता ने इनाम लेने से इंकार किया तो आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए दुष्कर्म की धमकी दे डाली। साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि शिकायत के अधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्राथमिक जांच में आरोपी का नंबर नकली आईडी पर जारी हुआ पाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें