ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद बच्चे का शव रजवाहे में मिला

बच्चे का शव रजवाहे में मिला

मोदीनगर। संवाददाता निवाड़ी थानाक्षेत्र के खिदौड़ा ग्यासपुर मार्ग स्थित रजवाहे में रविवार दोपहर को दो साल का बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आंशका...

बच्चे का शव रजवाहे में मिला
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSun, 28 Feb 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मोदीनगर। संवाददाता

निवाड़ी थानाक्षेत्र के खिदौड़ा ग्यासपुर मार्ग स्थित रजवाहे में रविवार दोपहर को दो साल का बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आंशका जताई जा रही है कि बच्चे का अपहरण कर हत्या करने के बाद शव को यहां पर फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक बच्चे के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था।

खिदौड़ा ग्यासपुर मार्ग पर एक रजवाहा बहता है। रजवाहे से तीन किलोमीटर दूरी पर गांव ग्यासपुर व खिदौड़ा पड़ता है और आसपास कोई आबादी भी नहीं है। रविवार दोपहर बारह बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि ग्यासपुर रजवाहे में एक बच्चा बहता हुआ जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे को रजवाहे से बाहर निकालकर मोदीनगर के स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक बच्चे की उम्र दो साल के आसपास है और उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। मृतक बच्चे की अभी तक शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं हैं। लेकिन मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चे को किसी ने थोड़े देर पहले ही पानी में फेंका होगा। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे का अपहरण कर उसे रजवाहे में फेंक दिया गया। पेट में पानी भरने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। रजवाहे के पास से गुजरने वाले मार्ग सुनसान रहता है। इक्का दुक्का व्यक्ति ही इस मार्ग से गुजरता है। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि रजवाहे में दो साल के बच्चे के शव पड़ा मिला है। मृतक बच्चे की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें