ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद प्रमुख ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण होगा

प्रमुख ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण होगा

गाजियाबाद | कार्यालय संवाददाता नगर निगम शहर के डासना गेट,घंटाघर गेट दिल्ली गेट, सराय...

प्रमुख ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण होगा
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादThu, 28 Jan 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद | कार्यालय संवाददाता

नगर निगम शहर के डासना गेट,घंटाघर गेट दिल्ली गेट, सराय गेट और अन्य ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण कराएगा। सभी गेट को संवारने के लिए योजना तैयार हो गई है। गेट के पास से अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।

नगर निगम शहर में जगह-जगह रंग बिरंगी लाइट लगा रहा है। दीवारों पर पेंटिंग कराई जा रही है। खराब हो चुके टायरों से फुटपाथ का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। प्लास्टिक कचरे से ट्रीगार्ड, बैठने के लिए बैंच और अन्य सामान बनाया जा रहा है। शहर में प्लास्टिक कचरे से जगह-जगह लोगो लगाए जा रहे हैं। आंनद विहार बस अड्डे के पास काफी बड़ा कीबोर्ड बनाया है। यह प्लास्टिक कचरे से तैयार कराया गया। कीबोर्ड काफी बड़ा है। इस पर आदमी भी बैठ सकते हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के अंदर सभी प्रमुख गेट की रंगाई पुताई, एलईडी लाइट तथा फोकस लाइट से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में डासना गेट,घंटाघर गेट दिल्ली गेट और सराय गेट है। यह सभी ऐतिहासिक है। सभी गेट का अपना इतिहास है। सभी गेट के सौंदर्यकरण का काम जल्दी शुरू कराया जाएगा। गेट के अलावा शहर में जो भी ऐतिहासिक स्थल होंगे उन सभी का सौंदर्यकरण कराया जाएगा। ऐतिहासिक स्थलों के पास से अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें