Ghaziabad News: क्षेत्र में उपजे तनाव के बाद लोनी विधायक के समर्थन और विरोध में हुई पंचायत

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: लोनी में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और विधायक की गाली गलौज के बाद समर्थन और विरोध में पंचायतें हुईं। सिरौली गांव में विधायक नंद किशोर ने साजिश का आरोप लगाया, जबकि रिस्तल में विरोध हुआ। विधायक के वापस आने पर जनसंख्या फाउंडेशन और हिंदू रक्षा दल के नेताओं ने भी अपनी राय पेश की।

Ghaziabad News: क्षेत्र में उपजे तनाव के बाद लोनी विधायक के समर्थन और विरोध में हुई पंचायत

Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट व लूटपाट और रेस्टोरेंट में विधायक के गाली गलौज के बाद उपजे तनाव के चलते लोनी विधायक के समर्थन और विरोध में पंचायत हुई। क्षेत्र के सिरौली गांव में लोनी विधायक के समर्थन में पंचायत हुुई। दूसरी ओर रिस्तल गांव में आयोजित पंचायत में लोनी विधायक के खिलाफ रोष जताया गया। मेरे खिलाफ हो रही है साजिश: नंद किशोर

समर्थन में पंचायत

सिरौली गांव स्थित जे के इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में हुई पंचायत में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि रेस्टोरेंट पर अभद्रता की सूचना पर जब वह पहुंचे तो वहां हथियारों के साथ लोग खड़े थे। पुलिस को सूचना देने पर हथियार बंद लोग भाग गए। उन्होंने कहा लखनऊ में बैठे सपा नेताओं के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई। उनका बताया कि उन्हें विदेशों से धमकियां मिल रही हैं। विधायक ने आरोपी के खातों और फंडिंग की जांच आईबी से कराने की मांग की। विधायक ने जल्द ही ट्रोनिका सिटी आवास विकास में 11 लाख लोगों के हिंदू महासम्मेलन कराए जाने की बात कही। जनसंख्या फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सहगल ने कहा कि सनातन व देवी देवताओं का अपमान करने वाले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित प्रजापति ने कहा कि हिंदुत्व के विचार पर हम लोनी विधायक के साथ है। पंचायत की अध्यक्षता ओंकार त्यागी और मंच का संचालन मनुपाल बंसल ने किया।

विरोध में पंचायत

वोट की चोट से विधायक को देंगे जवाब: कसाना

रिस्तल गांव में कसाना गोत्र के लोगों की पंचायत हुई। इस अवसर पर पूर्व लोनी ब्लाक प्रमुख अनिल कसाना ने आरोप लगाया कि विधायक ने रेस्टोरेंट में बैठे हर समाज के लोगों को गाली देकर क्षेत्र में जहर घोलने का काम किया है। पंचायत में ग्रामीणों ने लोनी विधायक द्वारा की गई अभद्रता पर रोष जताते हुए आगामी चुनाव में वोट की चोट से जवाब देने की बात कही। पंचायत की अध्यक्षता श्रीराम प्रधान व मंच का संचालन मास्टर गजराज व मास्टर राजपाल ने किया। पंचायत में महमूदपुर गांव के पूर्व प्रधान शिवकुमार ने कहा कि रेस्टोरेंट पर लोनी विधायक द्वारा की गई गाली गलौज और अभद्रता की बातों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अवगत कराया गया है। इस अवसर पर इस अवसर पर बबली प्रधान, इंद्रराज, रोहताश, जयवीर, मनोज, राजेश कसाना, रणवीर मास्टर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

मामले का विवरण

क्या है मामला

लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ला में दो सितंबर को हिंदू रक्षा दल के दो कार्यकर्ता सुमित सूद व माेहित के साथ हाजी सलमान व शहनवाज ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट व लूटपाट की थी। मामले में हाजी सलमान समेत पांच नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी सलमान को राजस्थान के चित्तौडगढ़ से गिरफ्तार किया था। वहीं पांच सितंबर को लोनी के एक रेस्टोरेंट में भाजपा व सपा नेताओं ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रेस वार्ता की थी। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर पर रेस्टोंरेंट में पहुंचकर गाली गलौज करने का आरोप लगा था। इस दौरान विधायक का गाली देने का वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सामान्य प्रश्न

✦लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने किस आरोपी की जांच की मांग की?−
विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आरोपी के खातों और फंडिंग की जांच आईबी से कराने की मांग की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: क्षेत्र में उपजे तनाव के बाद लोनी विधायक के समर्थन और विरोध में हुई पंचायत