यात्रियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए जीआरपी थाने जाने की जरूरत नहीं
- गाजियाबाद स्टेशन के हर प्लेटफार्म हेल्प डेस्क बनेगी - गर्मी में यात्रियों को

गाजियाबाद, अमन वत्स। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए जीआरपी की अस्थाई हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। सभी प्लेटफार्म पर अस्थाई हेल्प डेस्क बनने से यहां रेल यात्री अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे। इससे उन्हें जीआरपी थाना जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस पहल से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी की छुट्टियों में गाजियाबाद स्टेशन पर अपने-अपने घर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। स्टेशन पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षा के लिए हाजी से अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। गाजियाबाद स्टेशन के प्रत्येक प्लेटफार्म पर जीआरपी द्वारा अस्थाई हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। यह होली और छठ की पर्व के दौरान भी यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित हुआ था.
यात्री सेवाएं
जीआरपी के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक/थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हो जाती है। ऐसे समय में चोरी, सामान गुम होने, महिला यात्रियों से संबंधित शिकायतें भी बढ़ जाती हैं। कई बार शिकायत दर्ज करने के लिए यात्रियों को जीआरपी थाने आना पड़ता है। पर अब यात्री उसी प्लेटफार्म पर ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर संबंधित शिकायत को तुरंत जीआरपी थाने और कंट्रोल रूम तक पहुंचाया जाएगा, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही यात्रियों को ट्रेन संबंधी जरूरी जानकारी और सुरक्षा से जुड़े सुझाव भी दिए जाएंगे.
बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को सुविधाएं
अस्थाई हेल्प डेस्क की सुविधा प्रत्येक प्लेटफार्म पर होने से सामान्य रेल यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी ही साथ ही बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को अधिक सहूलियत होगी। उन्हें अपनी शिकायत बताने अथवा किसी प्रकार की जानकारी लेने के लिए सीढ़ी चढ़कर नहीं जाना पड़ेगा। वह जहां जिस प्लेटफार्म पर होंगे वहीं पर उन्हें ट्रेन संबंधित अथवा अपनी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


