Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsTeenager Attacked by Unrequited Lover with Blade in Loni
एकतरफा प्यार में युवक ने किशोरी को ब्लेड मारा

एकतरफा प्यार में युवक ने किशोरी को ब्लेड मारा

संक्षेप:

युवक ने अपने गले पर भी ब्लेड से हमला किया किशोरी की मां की शिकायत

Jan 30, 2026 07:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में प्रेमी ने क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी के गले पर ब्लेड से वार कर घायल कर दिया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी निवासी युवक मोकिम क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी से एकतरफा प्रेम करता था। किशोरी की मां औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करती है। किशोरी की मां 27 जनवरी सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाजार गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक उनके घर पहुंचा। किशोरी को अकेला पाकर युवक घर में घुस गया और उससे प्यार का इजहार किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किशोरी ने युवक को घर से जाने के लिए कहा। गुस्साए युवक ने जेब में रखे ब्लेड निकालकर उसके गले पर तीन वार कर दिए। इसके बाद युवक ने अपने गले पर भी ब्लेड से तीन वार कर लिए। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। इस दौरान किशोरी की मां बाजार से सामान लेकर घर पहुंची। उन्होंने घायल पुत्री को पास के अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।