Ghaziabad News: युवक को चाकू मारने वाला नाबालिग पकड़ा
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना पुलिस ने कहासुनी के बाद युवक को चाकू मारने

Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना पुलिस ने कहासुनी के बाद युवक को चाकू मारने वाले नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है। एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की आर्य नगर कॉलोनी में रहने वाले नदीम को चार लोगों ने 26 अगस्त को चाकू मार कर घायल कर दिया था। मां सायबा बानो ने कॉलोनी में रहने वाले चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया था। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस ने मामले में मंगलवार को नाबालिग को पकड़ा है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले कहासुनी होने के बाद साथियों के साथ मिलकर 26 अगस्त शाम को चाकू मार कर घायल कर दिया था।
पुलिस मामले में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।


