किशोर की हत्या के आरोप में दो नाबालिग पकड़े

Apr 09, 2026 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

मोमोज की चटनी न देने के विवाद में की थी हत्या पुलिस ने दोनों नाबालिगों

किशोर की हत्या के आरोप में दो नाबालिग पकड़े

लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बुधवार को वीडियो गेम खेलने के दौरान किशोर की हत्या करने वाले दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। मोमोज की चटनी न देने को लेकर दोनों में विवाद हुआ थाा, जिसके बाद किशोर की हत्या की गई।लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की आर्य नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले नईम के 16 वर्षीय पुत्र फैजान की नाईपुरा कॉलोनी में दूसरे धर्म के किशोर व उसके साथी ने पेट पर चाकू ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। हमले के बाद किशोर वहीं गिर गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस व परिजन गंभीर हालत में उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गुरुवार को दोनों नाबालिग पकड़कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।फैजान पूर्व में प्रेमनगर कॉलोनी में एक चाइनीज फूड की ठेली पर काम करता था। वहीं पर कुछ दिन पहले आरोपियों से मोमो की अतिरिक्त चटनी को लेकर विवाद हुआ था। फैजान के चटनी न देने पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद भी कई बार आपसी कहासुनी होती रही। जांच में सामने आया कि इसी रंजिश के चलते दोनों नाबालिगों ने योजना बनाकर घर से सब्जी काटने वाला चाकू लिया और वीडियो गेम स्टेशन पर पहुंचकर हत्या को अंजाम दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।