Ghaziabad News: पंद्रह दिन पहले हुई कहासुनी में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार

Ghaziabad News: पंद्रह दिन पहले हुई कहासुनी में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार देर रात एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 15 दिन पहले हुई कहासुनी के बाद रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।शहीद नगर निवासी उवैश ने बताया कि उनका छोटा भाई 17 वर्षीय अयान गाजीपुर मंडी में पिता के काम में हाथ बंटाता था। उनके पिता गाजीपुर मंडी में फलों का कारोबार करते हैं। उवैश ने बताया कि गुरुवार शाम अयान काम से वापस लौटकर घर के बाहर खड़ा था।

इस दौरान शहीद नगर में ही रहने वाले शहजाद और वसीम आए और उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास लिफ्ट वाले रास्ते पर ले गए। वहां पहले से सुहैल, मानू, अजीम और बल्लू समेत अन्य युवक खड़े थे। उन्होंने अयान के साथ गालीगलौज करते हुए उस पर चाकू से वार कर दिया। इससे अयान लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। इस दौरान शहीदनगर निवासी राशिद वहां से गुजर रहा था, उसने अयान को लहूलुहान हालत में देखकर परिवार को सूचना दी। परिजन घायल अयान को लेकर दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घो​षित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: पंद्रह दिन पहले हुई कहासुनी में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या