Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsTeen Girl Missing in Modinagar Family Alleges Abduction by Three Youths
किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा

किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा

संक्षेप:

मोदीनगर,संवाददाता। एक गांव से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का आरोप

Jan 09, 2026 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

मोदीनगर,संवाददाता। एक गांव से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि तीन युवक उसे जबरन कार में डालकर ले गए। बरामदगी की मांग को लेकर परिनजों ने मोदीनगर थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री ने कक्षा आठ से पढ़ाई छोड़ दी थी। बताया गया कि बुधवार दोपहर को किशोरी बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी।

आरोप है कि हापुड़ निवासी युवक रिषी अपने दो दोस्तों के साथ कार से आया था और किशोरी को जबरन उठाकर ले गया। शुक्रवार को परिजन ग्रामीणों के साथ मोदीनगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस किशोरी का पता नहीं लगा पाई है। थानाप्रभारी ने किशोरी को जल्द बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शांत किया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशेारी की तलाश में पुलिस की दो टीमों को लगाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;