Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsTeen Girl Blackmailed for 50 000 After Sharing Obscene Photos Arrest Made
धर्म छिपाकर दोस्ती के बाद ब्लैकमेल करने वाला धरा

धर्म छिपाकर दोस्ती के बाद ब्लैकमेल करने वाला धरा

संक्षेप: इंदिरापुरम में 12वीं की छात्रा को युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अश्लील फोटो भेजने के लिए मजबूर किया। फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगे। छात्रा ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को रुपये देने के बहाने बुलाकर पकड़वाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tue, 4 Nov 2025 07:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे थे 50 हजार रुपये देने के बहाने बुलाकर आरोपी का पकड़वाया ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में रहने वाली 12वीं की छात्रा से युवक ने धर्म छिपाते हुए लड़की बनकर सोशल मीडिया पर दोस्ती की और अश्लील फोटो ले लिए। इसके बाद इन्हें वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगे। पीड़िता ने सोमवार को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को रुपये देने के बहाने बुलाकर पुलिस से पकड़वा दिया। इंदिरापुरम की एक कॉलोनी में रहने वाली छात्रा ने बताया कि करीब सात माह पूर्व इंस्टाग्राम पर रिचा सिंह नाम की आईडी से फॉलो करने की रिक्वेस्ट आई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसे स्वीकार करने के बाद मैसेज से बात करने लगे। मैसेज में ही रिचा ने फोटो और घर का पता मांगा, जो उन्होंने दे दिए। बाद में राहुल पंडत नाम की आईडी से रिक्वेस्ट आई और इस आईडी से मैसेज किया गया। इसमें लिखा था कि मैं जुबैर हूं और रिचा वाली आईडी मेरी ही है। अश्लील फोटो भेजो, नहीं तो घर आ जाऊंगा। पीड़िता डर गई और फोटो भेज दिए, जिसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की। पीड़िता डर गई और अपने दोस्त को इस बारे में बताया। दोस्त के साथ पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत की। पीड़िता ने सोमवार को रुपये देने के बहाने जुबैर को काला पत्थर बुलाया। इंदिरापुरम थाने से पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में उसके साथ गए और आरोपी के आते ही उसे दबोच लिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जुबैर मेरठ के सरधना का रहने वाला है। उसका फोन भी जब्त किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।