Ghaziabad News: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के कार्य को सराहा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

Ghaziabad News: शिक्षक दिवस पर ट्रांस हिंडन क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शिक्षकों को सम्मानित किया। अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने कविता और नृत्य प्रस्तुत किए। शिक्षा मंदिर ट्रस्ट ने वंचित बच्चों की फ्री शिक्षा का समर्थन किया।

Ghaziabad News: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के कार्य को सराहा

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शिक्षक दिवस पर शनिवार को ट्रांस हिंडन क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संस्थाओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार जताया। वहीं सामाजिक संस्थाओं ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा। वसुंधरा सेक्टर-14 स्थित अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने कविता, भाषण, गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या डॉ. साक्षी शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान और संस्कार देने के साथ उन्हें सही दिशा दिखाते हैं। वैशाली सेक्टर-1 स्थित शिक्षा मंदिर ट्रस्ट ने वंचित बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के अपने प्रयासों को रेखांकित किया।

ट्रस्ट अध्यक्ष ममता गर्ग ने कहा कि आर्थिक कारणों से किसी बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए। मकनपुर स्थित नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में महिला उन्नति संस्था की ओर से प्रधानाचार्या अनीता वशिष्ठ और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लायंस क्लब इंदिरापुरम आराधना ने वर्तमान परिवेश में शिक्षक की भूमिका विषय पर गोष्ठी आयोजित की। विद्यार्थियों ने शिक्षा में बदलाव को लेकर अपने विचार रखे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े करीब 15 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं मोहन नगर स्थित मॉडर्न कॉलेज में विद्यार्थियों ने ‘शिक्षक का जीवन’ लघु नाटिका, गुरु वंदना, नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। प्राचार्या प्रो. निशा सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थी के व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माता होता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के कार्य को सराहा