Ghaziabad News: विभिन्न संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
Ghaziabad News: मुरादनगर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने शिक्षकों को उपहार देकर आभार व्यक्त किया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया। आईटीएस कॉलेज सहित क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां शिक्षकों का सम्मान किया गया।

Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। क्षेत्र के अलग अलग शिक्षण संस्थानो में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। संस्थानों में छात्रों ने शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के उपहार देकर उनके प्रति आभार प्रकट किया। देश पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंत पर प्रतिवर्ष पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित आईटीएस कालेज में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। काइट समूह के चेयरमैन डा आरपी चड्ढा की अध्यक्षता कार्यक्रम में छात्रों ने शिक्षकों उपहार दिये और उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में ग्रुप डांस, सोलो डांस, सिंगिंग, सोलो सिंगिंग, रंगोली आदि प्रस्तुत किये।
इस दौरान अर्पित चड्ढा, प्रिंसिपल डा देवीशहर शेट्टी, डा एम थंगराज आदि मौजूद रहे।मकरेड़ा गांव स्थित वीपीवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर डा राधाकृष्णन के जीवन के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्णदेव आर्य ने छात्रों को शिक्षक दिवस के महत्व को बताते हुए अध्यापकों का सम्मान करने का संदेश दिया। इसके अलावा नगर के पूर्णज्ञानांजलि इंटर कालेज, सीबीएसपी पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।


