Ghaziabad News: शिक्षक दिवस पर कालेज में हुआ हवन

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: मोदीनगर के गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स डिग्री कालेज में शिक्षक दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हवन का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्राचार्या प्रो. पूनम शर्मा ने शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को सराहा, साथ ही कालेज की प्रगति का संकल्प लिया गया।

Ghaziabad News: शिक्षक दिवस पर कालेज में हुआ हवन

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स डिग्री कालेज में शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हवन भी हुआ। जिसमें कालेज की सभी शिक्षिकाओं ने आहूति दी। कालेज की प्राचार्या प्रो. पूनम शर्मा ने सभी शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान सभी ने कालेज की निरंतर प्रगति एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: शिक्षक दिवस पर कालेज में हुआ हवन