टीबी के लिए 28 गांव अति संवेदनशील घोषित

Apr 05, 2026 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

- गांवों में 14 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों की जांच होगी

टीबी के लिए 28 गांव अति संवेदनशील घोषित

गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। जिले में टीबी की बीमारी को लेकर लोनी, मुरादनगर, भोजपुर और रजापुर के 28 गांवों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इन गांवों में अब 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की जांच कराई जाएगी।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने बताया कि बीते एक वर्ष में 63.33 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 20,124 लोग टीबी पॉजिटिव पाए गए। वर्तमान में जिले में करीब 27 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। उनका कहना है कि पहले जहां टीबी के मामले मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों तक सीमित थे। वहीं, अब यह बीमारी तेजी से ग्रामीण इलाकों में भी फैल रही है।

इन ब्लॉक में चिह्नित गांवों में टीबी के अधिक मामले सामने आने के बाद निर्णय लिया गया है कि इनमें अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद मरीजों की पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जाएगा, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि इन गांवों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां मुफ्त जांच और दवा उपलब्ध कराई जाएगी। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों की पहचान की जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं, क्योंकि टीबी समय पर इलाज से पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है।---इन ब्लॉक में ये गांव किए गए हैं चिह्नितब्लॉक गांवभोजपुर : चुड़ियाला, भोजपुर गांव, कलछीना, मुकीमपुर, फफराना, सारा, तलहैटारजापुर : डासना, कनौजा, कुशलिया, मसूरी, मोरटी व नाहलमुरादनगर : डिडौली, सुराना, मुरादनगर, सौंदा, सरना,लोनी : अगरौला, भनेड़ा खुर्द, हरमपुर, इलायचीपुर, खानपुर जप्ती, मिलक बामला, मीरपुर, नानू, निस्तौली, सरफुद्दीनपुर जावली, टीला शहबाजपुर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।