झगड़े का कारण पूछने पर टैक्सी चालक को मारपीट कर किया घायल
ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक टैक्सी चालक को कॉलोनी में

ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक टैक्सी चालक को कॉलोनी में हो रहे झगड़े का कारण पूछना खासा भारी पड़ गया। कारण पूछने पर तीन लोगों ने चालक को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मामले में टैक्सी चालक के भाई ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।पंचशील कालोनी निवासी बिट्टू चौधरी ने बताया कि उनका छोटा भाई विकास चौधरी टैक्सी चलाता है। पांच मार्च को सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह टैक्सी लेकर कॉलोनी में वापस आया था। इस दौरान कॉलोनी में दो पक्षों के बीच झगड़ा होता देखकर भाई ने गली में खड़े एक युवक से झगड़े का कारण पूछा।
तभी गली रहने वाले भोलू, उसके भाई रोहित और दो रिश्तेदारों ने विकास की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर वह अपने भाई को बचाने पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। विकास को इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित के भाई ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


