Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsSwami Vivekananda Saraswati School Students Shine in CBSE Zonal Judo Competition
जूडो में खिलाड़ियों ने पदक जीते
स्वामी विवेकानंद सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई जोनल जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। देव सैनी ने 45 किलोग्राम में रजत और आयुष ने 55 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादFri, 12 Sep 2025 04:27 PM

ट्रांस हिंडन। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई जोनल जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 8 से 11 सितंबर तक मेरठ के सरधना में आयोजित हुई। विद्यालय के खिलाड़ी देव सैनी ने अंडर - 19 ग्रुप के 45 किलोग्राम में रजत, जबकि आयुष ने 55 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि देव सैनी ने का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




