Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsSuspicious Death of Woman in Ghaziabad Linked to Dowry Harassment Case Registered
पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

गाजियाबाद में दहेज उत्पीड़न के चलते एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिवार ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पति, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया। महिला की शादी 2018 में हुई थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी।

Jan 08, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और लगातार प्रताड़ना के चलते महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलोफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के सूर्य एनक्लेव में रहने वाले प्रकाश कुमार गुप्ता के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी आकांक्षा गुप्ता का विवाह 12 मार्च 2018 को थाना सिकंद्राबाद जिला बुलंदशहर के बिलसूरी गांव निवासी अमित गुप्ता के साथ किया था। शादी के लगभग सात महीने बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से सोने की चेन, अंगूठी, सौ वर्गगज के प्लॉट और पांच लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 19 जुलाई 2025 को उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि अंतिम समय में ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं था और सूचना मिलने पर वह शव को गांव ले जाकर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर गए। थक-हारकर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर पांच जनवरी को नगर कोतवाली में पति, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।