Ghaziabad News: बैक्टीरियल संक्रमण में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ रहा
Ghaziabad News: गाजियाबाद के अस्पतालों में बैक्टीरियल संक्रमण बढ़ रहा है। सोमवार को 1000 से ज्यादा मरीज बुखार, खांसी और सांस लेने में समस्या लेकर पहुंचे। नए स्वाइन फ्लू के मरीज की संख्या 42 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पीएचसी स्तर पर मरीजों की पहचान व उपचार के लिए कदम उठाए हैं।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। अस्पतालों में बैक्टीरियल संक्रमण बढ़ रहा है। एमएमजी और संयुक्त अस्पताल सोमवार को बुखार, खांसी और सांस के 1000 से ज्यादा मरीज पहुंचे। हालांकि सोमवार को लालकुआं से स्वाइन फ्लू का नया मरीज मिला। इसके साथ मरीजों का आंकड़ा 42 पर पहुंच गया है। एमएमजी अस्पताल में सोमवार को कुल 3045 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 1522 महिलाएं, 1037 पुरुष और 486 बच्चे शामिल रहे। वहीं संयुक्त अस्पताल में 892 मरीजों ने इलाज कराया, जिनमें 374 पुरुष और 518 महिलाएं थीं। दोनों अस्पतालों को मिलाकर पहुंचे कुल मरीजों में से 1000 से अधिक मरीज बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर पहुंचे, जो मौसमी संक्रमण के तेजी से फैलने का संकेत दे रहा है।
हालांकि स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों को जांच कराने की सलाह दी गई है। सोमवार को स्वाइन फ्लू एक नया मरीज सामने आया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या भी बढ़कर 42 हो गई है। कुल 21 मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ी है।स्वाइन फ्लू को लेकर पीएचसी स्तर पर भी कर्मचारियों का संवेदनीकरण किया गया है। ताकि पीएचसी से मरीज की पहचान कर उन्हें सीधे जिला अस्पताल में जांच और उपचार के लिए भेजा जा सके। -डा. आरके गुप्ता, जिला सर्विलांस अधिकारी, गाजियाबाद


