सुरेश रैना ने जीपीएल की ट्रॉफी का अनावरण किया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादगाजियाबाद। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने जा रही गाजियाबाद प्रीमियर लीग की

गाजियाबाद, वंदना। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने जा रही गाजियाबाद प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने सभी आठ टीमों के कप्तान और मालिकों से साथ अनावरण किया। सुरेश रैना ने कहा कि जिले में यह पहली लीग है जो आईपीएल की तर्ज पर खेली जा रही है। उन्होंने कहा कि लीग के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक टीम में 22 खिलाड़ियों को ट्रायल के माध्यम से चयनित किया गया है।
पांच जून से शुरू हो रही लीग में इन आठ टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। लीग शुरू होने से पहले कुछ ट्रायल मैच खेले जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों के बीच आपस में तालमेल बैठ सके।


