Ghaziabad News: कड़ी धूप ने साढ़े छह डिग्री बढ़ाया पारा
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन में दो दिन की बारिश के बाद शनिवार को धूप खिली। धूप के चलते अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि साढ़े छह डिग्री वृद्धि है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। वायु गुणवत्ता में सुधार जारी है, एसीआई 60 दर्ज किया गया।

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शहर में दो दिन की बारिश के बाद शनिवार को धूप खिली। सुबह से तेज धूप खिली थी, जिसके चलते अधिकतम तापमान साढ़े छह डिग्री तक बढ़ गया। हालांकि बादलों का आना-जान लगा रहा और कुछ इलाकों में बूंदे भी गिरीं, लेकिन इनका असर नहीं दिखा। अधिकतम तापमान साढ़े छह डिग्री बढ़कर 34.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं वायु गुणवत्ता में दूसरे दिन भी सुधार हुआ और एक्यूआई 60 रहा।


