Ghaziabad News: विधायक निधि से बने ओपन जिम का उद्घाटन
Ghaziabad News: कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने साहिबाबाद में तीन ओपन जिम का उद्घाटन किया। ये जिम वार्ड-72 और वार्ड-99 में स्थित हैं। मंत्री ने कहा कि ये सुविधाएं युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए हैं, जिससे वे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकें। क्षेत्रवासियों से इनका नियमित उपयोग करने की अपील की गई।

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा ने रविवार को विधायक निधि से बनाए गए तीन ओपन जिम का उद्घाटन किया। ये ओपन जिम वार्ड-72 के वैशाली स्थित नील पद्म कुंज और एक्सप्रेस ग्रीन टावर तथा वार्ड-99 के आदित्य मेगा सिटी, वैभव खंड इंदिरापुरम में बनाए गए हैं। उद्घाटन के दौरान मंत्री ने कहा कि इन ओपन जिम का इस्तेमाल युवा, बुजुर्ग और महिलाएं अपने घर के पास ही कर सकेंगे। मंत्री ने कहा कि विकास के साथ लोगों के स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से ओपन जिम का नियमित इस्तेमाल करने की अपील की।
पार्षद कुसुम गोयल, पूर्व पार्षद मनोज गोयल, पार्षद प्रीति जैन, पूर्व पार्षद अभिनव जैन, प्रभात भट्टाचार्य, सुमित ग्रोवर, निवेदिता गंगोपाध्याय, जीवन जोशी, अरुण शर्मा, ममता त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।


