Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsSun to Set on December 14 Resuming Marriage Auspicious Dates After January 30
 16 दिसंबर से विवाह मुहूर्त विधिवत आरंभ होंगे, 13 दिसंबर तक चलेंगे

16 दिसंबर से विवाह मुहूर्त विधिवत आरंभ होंगे, 13 दिसंबर तक चलेंगे

संक्षेप: - 14 दिसंबर को अस्त होंगे सूर्य जो 30 जनवरी को उदय होंगेगाजियाबाद, संवाददाता। चार माह से चतुर्मास चल रहा था। दो नवंबर को देवोत्थान एकादशी थी इसके बाद शुरू हो जाते हैं। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया...

Tue, 11 Nov 2025 05:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

- 14 दिसंबर को अस्त होंगे सूर्य जो 30 जनवरी को उदय होंगे गाजियाबाद, संवाददाता। चार माह से चतुर्मास चल रहा था। दो नवंबर को देवोत्थान एकादशी थी इसके बाद शुरू हो जाते हैं। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि 16 नवंबर को 01:38 बजे से सूर्य वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे। इसी के साथ चार महीने से चल रहा वैवाहिक आदि शुभ मुहूर्त का गतिरोध भी समाप्त हो जाएगा। 16 नवंबर से विवाह मुहूर्त विधिवत आरंभ होंगे जो 13 दिसंबर तक चलेंगे। उन्होंने कहा कि नवंबर माह में 18, 22, 23, 24, 25 ,26, 27 ,29, 30 नवंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं दिसंबर में केवल 4, 10 और 11 दिसंबर को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं। इस एक महीने के दौरान शहर में लगभग नौ हजार शादियां होंगी। इसके बाद 45 दिन तक विवाह के मुहूर्त नहीं हैं क्योंकि 14 दिसंबर को शुक्र अस्त हो जाएंगे। 47 दिन के बाद 30 जनवरी 2026 को उदय होंगे। इसी बीच 15 दिसंबर से 13 जनवरी 2026 तक सूर्य धनु की संक्रांति में संचरण करेंगे। धनु की संक्रांति में ही पौष मास होता है। इस अवधि में वैवाहिक मुहूर्त, गृह प्रवेश आदि मुहूर्त नहीं होते। इसके बाद फरवरी और मार्च में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं। - वंदना