
परिचय सम्मेलन में 672 युवा पहुंचे
संक्षेप: गाजियाबाद में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का 27वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में 672 युवाओं ने भाग लिया और कई परिवारों ने एक-दूसरे से संपर्क किया। मुख्य अतिथि सुनील शर्मा ने कार्यक्रम की महत्ता को बताया और कहा कि यह समाज को जोड़ने में सहायक है।
गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का रविवार को 27वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न हो गया। कुल 672 युवाओं ने मंच पर परिचय दिया। कई परिवारों ने बेटे या बेटी के लिए अन्य लोगों से संपर्क कर आपस में जानकारियों का आदान-प्रदान किया। परिचय सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि मैं कई वर्षों से इस कार्यक्रम में आ रहा हूँ और प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम में मुझे समाज के लोगों का उत्साह देखने को मिलता है। इससे सिद्ध होता है कि इस कार्यक्रम की समाज को बहुत आवश्यकता है। यह सम्मेलन समाज को जोड़ने और आने वाली पीड़ियों को आगे बढ़ाने में सहयोग देता है।

इस प्रयास से हर साल सैकड़ों जोड़ों की शादियां संपन्न होती है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डीके शर्मा रहे। दूसरे दिन करीब 265 युवक-युवतियों ने परिचय दिया। इसके बाद इच्छुक लोगों ने उनसे और परिजनों से संपर्क किया। अब आगे दोनों परिवार एक-दूसरे की जानकारी कर सहमति बनाएंगे। मंच का संचालन कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पंडित जेके गौड़ ने किया। स्वागत अध्यक्ष रमाकांत शर्मा व आयोजन समिति के अध्यक्ष आदेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयनंद शर्मा, विजय भारद्वाज, हरिओम शर्मा, राम आसरे शर्मा, सुभाष शर्मा, आशुतोष शर्मा, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। वैश्य परिचय सम्मेलन में 18 रिश्ते तय वैश्य एकता समिति ने रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें 18 रिश्ते तय हुए। आंबेडकर रोड के पास हुए सम्मेलन में समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि 60 से अधिक युवाओं ने मंच पर आकर परिचय दिया। इच्छुक लोगों ने एक-दूसरे से संपर्क किया। मासिक पत्रिका में 60 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। मौके पर अजय कुमार गोयल, लक्ष्मी नारायण सिंघल, रमेश चंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




