प्रथम स्वतंत्रता संग्राम दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
गाजियाबाद में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने 1857 की क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि यह क्रांति देश की आजादी की नींव थी और हम शहीदों के बलिदान को याद रखेंगे। कार्यक्रम में कई पार्टी नेता उपस्थित रहे।

गाजियाबाद, नतिन कौशिक। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने रविवार को 1857 की क्रांति के शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया।पटेलनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 1857 की क्रांति हुई थी। इस क्रांति ने देश को आजाद कराने की नींव रखी। गाजियाबाद की धरती भी इस क्रांति की गवाह है। इस क्रांति में कई महान क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया। उन सभी को पार्टी नमन करती है। हम उन शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
देश के एक-एक नागरिक को जागृत कर देश सेवा के लिए प्रेरित करेंगे। अनिल सिन्हा ने कहा कि अंग्रेजों ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति को दबाने के लिए दमनकारी नीति का प्रयोग किया। उस दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने कई करोड़ भारतीयों के जीवन की समाप्त कर दिया था। मौके पर महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना, राजेन्द्र गौतम, दीपक वर्मा, मनोज कुमार शर्मा, राजीव गौतम, गोपाल सिंह, सुनील दत्त, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


