Ghaziabad News: योगासन प्रतियोगिता में छात्रों ने 40 पदक झटके

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने

Ghaziabad News: योगासन प्रतियोगिता में छात्रों ने 40 पदक झटके

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने तीन दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 योगासन प्रतियोगिता में 40 पदक झटके। छात्रों ने 11 स्वर्ण, सात रजत और 22 कांस्य पदक हासिल कर अपनी सफलता का परचम लहराया। श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल गाजियाबाद में आयोजित प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। विद्यालय की 15 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के चार-चार इवेंट आयोजित किए गए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर स्कूल की 14 खिलाड़ियों का सीबीएसई नेशनल योगासन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने इवेंट में नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश राघव, प्रबंधक केशव कुमार और प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: योगासन प्रतियोगिता में छात्रों ने 40 पदक झटके