स्केटिंग में दिखाई छात्रों ने प्रतिभा
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
विद्या बाल भवन स्कूल के छात्रों ने स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तृषा वेदी, प्रत्यूष पांडे, हृदय राज और अद्विक ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि इशिका गुप्ता ने रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. हरिदत्त शर्मा ने छात्रों को बधाई दी।

ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। वसुंधरा स्थित विद्या बाल भवन स्कूल के छात्रों ने स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। दिल्ली के चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित नेक्स्ट लेवल स्केटिंग प्रतियोगिता स्कूल की तृषा वेदी, प्रत्यूष पांडे, हृदय राज व अद्विक ने स्वर्ण पदक व इशिका गुप्ता ने रजत पदक जीता था। शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. हरिदत्त शर्मा ने विजेता छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


