
छात्रा को फोन कर हत्या की धमकी दी
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही छात्रा को फोन
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही छात्रा को फोन कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में छात्रा के पिता ने शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन सोसाइटी में रहने वाले अमर स्वरूप मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी माही मिश्रा नवयुग मार्केट स्थित कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रही है। आठ दिसंबर की रात लगभग 11 बजे उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने पहले यह पुष्टि की कि वह किस बैच और ब्रांच में पढ़ती है।
इसके बाद उसने बेटी से भद्दी भाषा का प्रयोग किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने बेटी को धमकी देते हुए कहा कि यदि वह दोबारा कोचिंग सेंटर में दिखाई दी तो उसे जान से मार देगा। अमर स्वरूप मिश्रा का कहना है कि अचानक मिली धमकी से सहमी बेटी ने परिजनों को घटनाक्रम बताया। घटना के संबंध में दस दिसंबर को नंदग्राम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




