स्ट्राइकर अकादमी ने छह विकेट से मैच जीता

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद में जीएमएस क्रिकेट मैदान पर हुए शिव हरी प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट में स्ट्राइकर स्पोर्ट्स अकादमी ने डीआरजेपी अकादमी को छह विकेट से हराया। डीआरजेपी ने 38.1 ओवर में 287 रन बनाए, जबकि स्ट्राइकर ने 35.2 ओवर में 291 रन बनाकर जीत हासिल की। पार्थ सिंह बिष्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

स्ट्राइकर अकादमी ने छह विकेट से मैच जीता

गाजियाबाद। जीएमएस क्रिकेट मैदान में चल रहे शिव हरी प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को डीआरजेपी अकादमी और स्ट्राइकर स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में स्ट्राइकर स्पोर्ट्स की टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की। डीआरजेपी अकादमी टीम 38.1 ओवर में 287 रन बना पाई। कप्तान आलोक शर्मा ने 124 रन की पारी खेली और शनी यादव ने 36 रन बनाए। स्ट्राइकर अकादमी की टीम ने 35.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए। पार्थ सिंह बिष्ट ने 114 रन का पारी खेली। पार्थ सिंह बिष्ट मैन ऑफ द मैच बने।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।