एसआरसीए ने संदीप यादव अकादमी को हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

- विशाल इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट मैच हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। विशाल इंटरनेशनल स्कूल

एसआरसीए ने संदीप यादव अकादमी को हराया

- विशाल इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट मैच हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। विशाल इंटरनेशनल स्कूल में एसआरसीए अकादमी जूनियर्स और संदीप यादव अकादमी के बीच खेला गया। मैच में एसआरसीए अकादमी ने 55 रन से जीत हासिल की।संदीप यादव एकेडमी ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। एसआरसीए जूनियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। अकमल मंसूरी ने 47 और आसिम खान ने 31 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम से आर्यन टंडन ने तीन और आरव सिंह ने दो विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संदीप यादव क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 20 ओवर में 96 रनों पर ऑल आउट हो गई।

टीम से विशाल दत्त ने 32 और श्रेयांश सिंह ने 20 रन बनाए। एसआरसीए जूनियर्स से गेंदबाजी में अक्षित गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन और विवान तिवारी ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अक्षित गुप्ता को दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।