ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद में रविवार को गांव अटोर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कबड्डी ,वालीबॉल, 400 मीटर पुरूष दौड़ का आयोजन किया...

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSun, 25 Nov 2018 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद में रविवार को गांव अटोर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, 400 मीटर पुरुष दौड़ का आयोजन किया गया।

जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र शिव देव शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी स्मृति अवस्थी रहीं। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और बेडमिंटन आदि खेल आयोजित किए गए। विजेताओं में महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रेखा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कविता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अटोर गांव के प्रधान रणवीर, नीरज भटनागर, मुकुंद वलन शर्मा, लेखाकार आंचल एवं कार्यक्रम संयोजक अंकित त्यागी आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें