एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mar 08, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार आबिद को टक्कर मार दी। हादसे में आबिद गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की त्यागी मार्केट निवासी 45 वर्षीय आबिद सोयाबीन चाप सप्लाई का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी हाजरा के अलावा दो बेटे व एक बेटी हैं। वह शनिवार शाम दिल्ली के खजूरी से चाप सप्लाई कर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से गढ़ी कटैया चौक की ओर आ रहे थे। गढ़ी कटैया चौक के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और आबिद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस आबिद को संयुक्त अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मौके से बरामद कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।